छपरा, मई 7 -- 23 दरियापुर के बेदवलिया में गुरुवार को दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत के बाद जुटी भीड़ दरियापुर, एक संवाददाता। डेरनी थाना क्षेत्र के सूतिहार-कटसा पथ पर बेदवलिया गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। मृतक की पहचान बेदवलिया गांव निवासी जयकिशुन राय के 38 वर्षीय पुत्र बच्चा राय के रूप में हुई है। वहीं घायल दोनों युवक नयागांव के बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार बच्चा राय बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बच्चा राय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डेरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.