गया, जुलाई 10 -- शेरघाटी थाने के दरियापुर में शुक्रवार की दोपहर चाकू मारकर एक किशोर को घायल कर दिया। इलाज के लिए मगध मेडिकल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि घायल की पहचान सुभाष कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से डोभी थाना क्षेत्र के नदरपुर गांव का रहने वाला है। इन दिनों पंडोल गांव में अपने नाना के घर में रह रहा था। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।पुलिस के अनुसार, चाकू मारने वाले युवक को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। बाद में पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी की पहचान चेरकी थाना क्षेत्र के कूरमावां गांव के शिवेंद्र प्रसाद के पुत्र शनि कुमार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की हर पहलू ...