छपरा, जून 24 -- दरियापुर। स्थानीय पुलिस ने शीतलपुर-परसा पथ से चोरी की बोलेरो जब्त की है। साथ ही मौके से चालक सह कथित बोलेरो मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक परसा थाना क्षेत्र के दिघरा गांव का रहने वाला बताया जाता है। गिरफ्तार चालक सह मालिक ने पुलिस को बताया कि वह डेरनी के एक व्यक्ति से बोलरों खरीदा है। पुलिस डेरनी के बोलेरो विक्रेता की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि दूसरी बोलेरो गाड़ी का नम्बर प्लेट लगा कर उक्त जप्त बोलेरो का परिचालन किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- डेरनी में शराब लदी ऑटो जब्त,चालक गिरफ्तार संदेह के आधार पर जब बोलेरो को जप्त किया गया तो इसका खुलासा हुआ है। इधर चर्चा है कि इस धंधे में एक बहुत बड़ा गिरोह शामिल है जो वाहनों की चोरी कर दूसरे वाहन...