छपरा, अप्रैल 17 -- दरियापुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ कुछ मनचले युवकों ने छेड़खानी की।किशोरी के शोर मचाने के बाद सभी वहां से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार किशोरी अपने खेत की तरफ जा रही थी तभी उसी के गांव के पांच युवकों ने उसे घेर लिया।इसके बाद उसके साथ छेड़खानी करने लगे लेकिन किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे पकड़े जाने के डर से सभी फरार हो गए।किशोरी भाग कर अपने घर पहुंची और परिजनों से आपबीती सुनाई।इसके बाद उसके पिता ने उक्त पांचों युवकों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला लिपिक का मंगलसूत्र ले उड़े अपराधी दरियापुर।शीतलपुर परसा पथ पर स्थित दारोगा प्रसाद राय चौक के समीप अपराधी महिला लिपिक के गले से मंगलसूत्र लूट कर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार अंबिका कुमारी स्थानीय अंचल कार्यालय में लिपिक हैं। वह अपनी स...