पटना, मार्च 24 -- राजद की टीम सारण के दरियापुर में पुतुल कुमारी की हत्या के तथ्यों की जांच के लिए जाएगी। प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि सारण के मनपुरा गांव के निवासी शिवनाथ राय और उषा देवी की पुत्री पुतुल कुमारी की आंध्रप्रदेश के मंडापेटा स्थित एक फर्नीचर कपंनी के आवासीय ठिकाने में संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई है। इस बाबत प्राथमिकी भी दर्ज हुई है। प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने जांच कमिटी बनाई है। पूर्व मंत्री जितेन्द्र राय की अध्यक्षता में बनी कमेटी में रणविजय साहू, सुरेन्द्र राम, डॉ. करिश्मा राय, अरविन्द कुमार सहनी, अनीता भारती, मुकुंद सिंह, सुनील राय, मो. जिलानी मोबिन सदस्य बनाए गए हैं। जांच कमेटी बुधवार को स्थलीय जांच तथा मृतक परिवार से मिलकर मामले की जांच कर पार्टी को रिपोर्ट सौंपेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...