मुंगेर, जून 14 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को दरियापुर टू पंचायत के मंदिर टोला और आसपास के लगभग डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में सरकारी नाला पर अवैध कब्जा कर बनाए गए दो दर्ज से अधिक घर, मकान व दीवार पर प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर की कार्रवाई की गई। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है। इधर लोगों की निगाहें नगर और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की कार्रवाई पर टिकी है। नगर क्षेत्र में कई ऐसे क्षेत्र है जहां सरकारी सड़क और भूमि के साथ सरकारी भवन पर भी लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है जिसपर प्रशासन की नजरें इनायत नहीं हो रही है। नगर के वार्ड संख्या 12 स्थित आबकारी गोदाम पर वर्षों से अतिक्रमण हटा नहीं है। आलम है कि अतिक्रमण की वजह से यह सरकारी आबकारी गोदाम अब तबेला बन गया है। कई बार स्...