छपरा, नवम्बर 20 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के परशुरामपुर के एक मजदूर की दिल्ली के आजादपुर में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक मजदूर 20 वर्षीय रणधीर कुमार रामजी राय का पुत्र था। घर पर जैसे ही उसका शव पहुंचा कि परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रणधीर आजादपुर में एक प्राइवेट कंपनी में मजदूर का काम करता था। फैक्ट्री से काम कर रात्रि में अपने डेरे पर पहुंचा और खाना खा कर सो गया। सुबह में लोगों ने देखा कि उसके कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और उसका शव बिस्तर पर पड़ा है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी।इसके बाद उसके घर में रुदन क्रंदन मच गया। उसके साथी मजदूरों द्वारा उसका शव गांव पर लाया।इसके बाद घर पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय पूर्व जिला पार्षद राजनाथ राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे और परिजनों को सांत्वना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.