छपरा, मई 21 -- कई दुकानों व मकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला 10 दरियापुर के पट्टी पुल के पास से गुरुवार को अतिक्रमण हटवाती प्रशासन की टीम।

अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया दरियापुर। स्थानीय प्रशासन ने चर्चित पट्टी पुल के पास से गुरुवार को अतिक्रमण हटाया। प्रशासन का बुलडोजर दोपहर में पहुंचा और अतिक्रमण किए गए सरकारी जमीन को खाली कराया। कई दुकानों व मकानों पर भी प्रशासन का बुलडोजर चला। ज्ञात हो कि यहां कई वर्षों से लोगों ने सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर लिया था। कुछ लोग अपनी दुकान बना लिए थे तो कई अपना मकान भी खड़ा कर लिए थे। पुलिस ने दो बार 25 लोगों को अतिक्रमण हटाने की नोटिस दी। आखिरी बार विगत 3 मई तक अतिक्रमण हटा लेने का निर्देश सीओ द्वारा दिया गया था।

प्रशासन की कार्रवाई अतिक्रमणकारियों ने इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासन ने बाइक से...