आगरा, फरवरी 19 -- श्री श्यामा श्याम भागवत आयोजन समिति की ओर से चल रहे श्री कृष्ण लीला रासोत्सव के 10वें दिन श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता प्रसंग का मंचन हुआ। कार्यक्रम नवीन गल्ला मंडी परिसर में सजे पंडाल में आयोजित किया गया। शुभारंभ ठाकुर जी और स्वरूपों की आरती से हुआ। लीला के माध्यम से सच्ची मित्रता, विनम्रता और निष्कपट प्रेम का संदेश दिया गया। मंचन में गुरुकुल काल की मित्रता का चित्रण किया गया। निर्धन ब्राह्मण सुदामा की स्थिति को दर्शाया गया। पत्नी के आग्रह पर वे मुट्ठी भर चावल लेकर द्वारिका पहुंचे। संकोच के कारण वे चावल देने में झिझकते हैं। स्वामी लक्ष्मण महाराज और स्वामी प्रदीप कृष्ण ठाकुर ने कहा कि यह प्रसंग जीवन में मित्रता और विनम्रता का महत्व बताता है। अध्यक्ष हरी चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को नरसी भात लीला का मंचन होगा। वरिष्ठ...