कोलकाता, जुलाई 8 -- Prabhas Mandal: पश्चिम बंगाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और बच्ची से दुष्कर्म के एक आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया है। मारे गए आरोपी की पहचान प्रभास मंडल के तौर पर हुई है। खास बात है कि मंडल नदी से बच्ची का शव निकालते समय पकड़ा गया था, जिसके बाद भीड़ ने उसके साथ मारपीट की थी। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहले ही पुलिस को 72 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दे चुके हैं।रात में क्यों ले गई पुलिस न्यूज18 बंगाली की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ जनता का गुस्सा था और इसलिए उसे रात में ले जाया गया था। खबरें हैं कि जिस जगह घटना हुई, वो जंगलों के बीच है और रास्ता भी कच्चा है। अगर रात में वहां से कोई भागता है, तो घने जंगलों में खोजना मुश्किल हो सकता है। रिपोर...