जहानाबाद, जनवरी 22 -- कांग्रेस नेता सह पूर्व पुलिस महानिदेशक ने परिजनों की मांग से डीजीपी को कराया अवगत पीड़िता के परिजनों को न्याय का दिलाया गया भरोसा जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता तमिलनाडु के पूर्व पुलिस महानिदेशक व कांग्रेस नेता डा. करुणा सागर जहानाबाद के एक गांव जाकर नीट छात्रा के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी हासिल की। पीड़ित छात्रा के पिता ने घटना की सारी जानकारी दी एवं कांग्रेस नेता से गुहार लगायी कि मेरी बेटी को न्याय दिलाने में मुझे सहयोग करें। कांग्रेस नेता करुणा सागर ने पिता समेत उनके परिजनों को भरोसा दिया कि हम आपके साथ हैं और इस केस में पीड़िता को न्याय मिले, मेरी कोशिश रहेगी। उन्होंने पीड़िता के परिजनों के सामने बिहार के पुलिस महानिदेशक से बात की और पीड़ित परिवार के न्याय की मांग से अवगत कराया। करुणा सागर की मांग पर पुलिस महानि...