दराज में पड़ा ई-कचरा बना पर्यावरण की नई चुनौती: राजेश्वर सिंह
लखनऊ, अक्टूबर 5 -- घरों की दराज और अलमारियों में पड़े पुराने मोबाइल, ईयरबड, चार्जर और तार अब पर्यावरण के लिए बड़ी चुनौती बन रहे हैं। इसे लेकर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ई-कचरा खोज अभियान शुरू करने की अपील की है। विधायक ने कहा कि डिजिटल सुविधाओं के विस्तार के साथ ई-कचरे का संकट तेजी से बढ़ रहा है। इसे नियंत्रित करना पर्यावरण के साथ जनस्वास्थ्य और संसाधन संरक्षण के लिए भी जरूरी है। वैश्विक ई-कचरा निगरानी रिपोर्ट-2024 के मुताबिक वर्ष 2022 में दुनिया में 6.2 करोड़ टन ई-कचरा निकला। इसमें सिर्फ 22.3 फीसदी का ही औपचारिक संग्रह और पुनर्चक्रण हो सका। वर्ष 2030 तक यह आंकड़ा बढ़कर 8.2 करोड़ टन पहुंचने का अनुमान है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने लोगों से 'ई-कचरा खोज अभियान' शुरू करने की अपील की। कहा कि घर की दराज, अलमारी और स्टोर में पड़े अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.