अमरोहा, अप्रैल 13 -- नौगावां सादात। गेहूं के खेत में कुंए का पानी छोड़ने को लेकर विवाद हो गया। दरांती से जानलेवा हमला कर अधिवक्ता के मुंशी को लहूलुहान कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दंपति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना क्षेत्र के गांव फ़ौंदापुर में 10 अप्रैल की शाम 6 बजे की है। गांव में किसान नरेंद्र सिंह का परिवार रहता है। वह जिला न्यायालय में एक अधिवक्ता के चैंबर पर बतौर मुंशी मुकदमों से संबंधित काम भी करते हैं। उनके द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक शुक्रवार शाम में वह अपने खेत में गेहूं की कटाई कराने गए थे लेकिन खेत में पानी भरा हुआ था। उन्होंने आस-पास देखा तो बराबर के खेत के कुंए का पानी उनके खेत में आ रहा था। नरेंद्र ने तुरंत फोन कर खेत स्वामी सोहित से पानी छोड़ने को लेकर एतराज जताया। आरोप है कि ...