दरांती लेकर तेंदुए से भिड़ गया 12 साल का लोकेंद्र, बड़ी बहादुरी से खुद को मौत के मुंह से बाहर निकाला
कांठ (मुरादाबाद), मई 16 -- Moradabad News: मुरादाबाद में तेंदुओं के बढ़ते आतंक के बीच शनिवार सुबह 12 वर्षीय बालक लोकेंद्र ने अदम्य साहस की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। घास काटने गए लोकेंद्र पर पहले से घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया, लेकिन बच्चा घबराने के बजाय उससे भिड़ गया। हाथ में मौजूद दरांती से उसने तेंदुए का मुकाबला किया और शोर मचाते हुए खुद को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। घायल बालक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना कांठ क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरपुर टांडा की है। गांव निवासी लोकेंद्र कुमार पुत्र मुनेशपाल शनिवार को अपने चचेरे भाई विकास समेत अन्य बच्चों के साथ गांव से करीब दो किलोमीटर दूर नाले के पार घास काटने गया था। उसके साथी नाले के इस पार खड़े थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.