गोंडा, फरवरी 14 -- परसपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम चरसड़ी बाजार में शुक्रवार की रात दरवाजे पर खड़ी पिकअप गाड़ी की चोरी चले जाने का मामला सामने आया है। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर गाड़ी बरामदगी की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। ग्राम चरसड़ी चौराहा निवासी पवन कुमार जायसवालने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि रोज की भांति शुक्रवार की रात्रि दरवाजे के पास गाड़ी खड़ा किया था, सुबह देखा तो गाड़ी गायब थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...