हाजीपुर, अप्रैल 4 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। कटहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेहराकलां गांव के एक दरवाजे से पिकअप गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। गाड़ी स्वामी चेहराकलां गांव निवासी अमोद राय ने बताया कि उनकी पिकअप गाड़ी रोज की तरह दरवाजे पर खड़ी कर सो गया। रात करीब 3 बजे अज्ञात चोरों ने उनके घर के बाहर से गाड़ी चोरी कर ली। सुबह उठने पर गाड़ी गायब मिली। काफी खोजबीन के बावजूद गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने आवेदन में बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा उनकी पिकअप गाड़ी चोरी कर ली गई है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई करते हुए गाड़ी बरामद करने की मांग की है। कटहारा थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.