कुशीनगर, मई 11 -- लक्ष्मीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रामकोला थाना क्षेत्र के विजयपुर टोला खाखर निवासी राजा राम कुशवाहा की दरवाजे पर खड़ी ट्रेलर चोरी हो गई। शनिवार को घर पर पुरुष सदस्य नहीं थे और महिलाएं ही मौजूद थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेलर लेकर चला गया। महिलाओं ने समझा कि गांव का कोई व्यक्ति मांगकर ले जा रहा है, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ। देर शाम तक ट्रेलर वापस नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। रविवार को काफी खोजबीन के बाद मामले की सूचना रामकोला पुलिस को दी गई। पुलिस और परिजनों ने गांव व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें एक अजनबी ट्रेलर को सोहसा चौराहे की ओर ले जाता दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- अज्ञात के खिलाफ ट्रैक्टर ट्राली चोरी का मुकदमा इसके बाद तलाश तेज की गई। रविवार शाम पकवाइनार नेशनल हाईवे के पास एक निर्माणाधीन मकान क...