बदायूं, अप्रैल 24 -- घर के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सिसैया में यह हादसा हुआ। गांव निवासी मुकेश की पत्नी नेमवती घर के कामकाज में लगी हुई थी। इसी दौरान वह किसी काम से घर के मुख्य दरवाजे के पास पहुंची। जैसे ही उसने दरवाजे को छुआ, उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गई। तेज झटका लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ी। घटना होते ही परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत उसे उठाकर अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में हालत बिगड़ती गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.