बगहा, जुलाई 11 -- शनिचरी। योगापट्टी थाना क्षेत्र के बेतिया-नवलपुर पथ पर लक्ष्मीपुर गांव के समीप सड़क दुघर्टना में एक दैनिक अखबार से जुड़े पत्रकार समीर वाजपेयी की मौत शुक्रवार रात हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके मच्छरगांव के हथिया गांव स्थित दरवाजे पर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शव देखते ही पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी। परिवार की महिलाएं उन्हें सांत्वना देने का प्रयास कर रहीं थीं। परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। बीमार पिता धीरेंद्र बाजपेयी, मां, पत्नी, पुत्र-पुत्री, भाई-बहन समेत परिजनों के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। उनके पिता की हार्ट सर्जरी हाल के दिनों में ही दिल्ली में हुई है। यह भी पढ़ें- Katihar News: सड़क हादसे में अज्ञात वाहन से बड़झल्ला निवासी वैजनाथ केवट की मौत, सड़क जाम पिता ने बताया कि...