चित्रकूट, मई 1 -- चित्रकूट जिले के सीतापुर कस्बे में दरवाजे पर शराब पीने से मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शराब पीने से टोकने से गुस्साए हमलावरों ने घर में घुसकर भाई-बहन और मां को बेहरमी से पीट दिया। हमलावरों की पिटाई से तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। राघवपुरी चौगलिया बाजार निवासी बदलू की बेटी गौरा देवी ने कर्वी कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। बताया कि उसकी बहन रानू के बेटे की तबीयत खराब होने की वजह से उसे वह देखने गई थी। उसके साथ भाई विकास व मां पुष्पा भी गए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे वहीं दरवाजे के सामने सौरभ, नवीन, आशीष, लवकुश निवासी राघवपुरी एवं रवि गिरि निवासी शेरपुर थ...