देवरिया, अप्रैल 26 -- कपरवार, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम कपरवार पश्चिम टोला की दलित बस्ती में जलनिकासी के लिए बनी नालियां सफाई न होने से समस्या बन गई है। पानी ओवरफ्लो होकर घरों के सामने फैल गया है। इससे नाराज मोहल्ले की महिलाओं ने शनिवार को नारेबाजी कर दुर्व्यवस्था का विरोध जताया।पिछले कई महीनों से सफाई न होने के कारण जलजमाव की स्थिति गंभीर हो गई है। गंदा पानी जमा रहने से दलित और मुस्लिम बस्ती की महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे उसी पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। गन्दा पानी जमा होने से गर्मी ने संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहने के लिए गांव में दो सफाई कर्मी तैनात है गांव में कही दिखाई नहीं देते है।समस्या से परेशान होकर महिलाओं ने नारेबाजी कर विरोध जत...