कन्नौज, अप्रैल 9 -- कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के मलगवा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला पर उसके ही पड़ोसियों ने घर के दरवाजे पर हमला कर दिया। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मलगवा निवासी रीता पत्नी सुदेश ने ठठिया थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर अकेली बैठी थी। इसी दौरान गांव के ही विमलेश पुत्र राम अवतार, उसकी पत्नी, पुत्री तथा कन्हैया पुत्र रामविलास पुरानी रंजिश के चलते वहां आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। रीता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लात-घूंसे और डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान महिला के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.