संवाददाता, मार्च 21 -- कानपुर के गोविंदनगर में किराये पर रहने वाले युवक ने पुलिस के डर से गुरुवार शाम को फंदा लगाकर जान दे दी। दरअसल, पड़ोस में किराये पर रहने वाली महिला से मोबाइल मांगने पर उसका विवाद हो गया था। महिला ने उसे पीटने के बाद पुलिस बुला ली, जिसे देखकर युवक डर गया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस बाहर खड़े होकर दरवाजा खटखटाती रही और युवक ने फांसी लगा ली। मूलरूप से कन्नौज के ठठिया बसावनपुरवा में रहने वाले हाकिम सिंह मजदूरी करते हैं। हाकिम ने बताया कि वह पांच साल से गोविंदनगर नटराज सिनेमा के पास सुमित पाल के मकान में किराये पर रह रहे हैं। घर पर शुक्रवार को नवरात्र की पूजा थी। इस वजह से गुरुवार को पत्नी नीलम देवी के साथ सामान खरीदने गए थे। बड़ा बेटा अरुण पत्नी के साथ ससुराल में था। 19 वर्षीय मंझला बेटा अमन घर पर अकेला था।पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.