बांदा, अप्रैल 15 -- बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव निवासी पप्पू पुत्र इमामी ने दंपति व बेटी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि मंगलवार दोपहर वह सार्वजनिक हैंडपंप बनवा रहा था। इसी बीच थोड़ा पानी पड़ोसी हंसू के दरवाजे पर चला गया। इसी बात पर हंसू व उसकी पत्नी सबीना व बेटी सीफा ने गाल-गलौज व मारपीट की। गांव के लोगों ने बीच बचाव किया। तीनों जान से मारने की धमकती देते हुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- खड़ंजा उखाड़ने के विवाद मे मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...