भभुआ, फरवरी 5 -- कैमूर जिले के लक्षित 13 लाख लाभार्थियों को 10 से खिलाई जाएगी दवा कार्यशाला में प्रभारी सिविल सर्जन ने कार्यक्रम की कार्ययोजना की दी जानकारी भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर में फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए 10 फरवरी सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम शुरू होगा। इसको लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल सर्जन के सभागार में मीडिया सहयोगियों के लिए संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. शांति कुमार मांझी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थियों को फ़ाइलेरियारोधी दवाएं खिलाई जाएगी। ज्यादा लोगों को दवा सेवन कराने के लिए 11 फरवरी को मेगा एमडीए कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी लाभार्थियों को अपने सामने दवा सेवन कराएंगे। वह 14 दिनों तक दरवाजे पर दस्तक देकर लाभर्थी को दवा खिलाने का काम कर...