दरवाजे पर टहल रही तीन लोगों को कार ने रौंदा, युवती की मौत
गोरखपुर, अगस्त 29 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। घर के दरवाजे के सामने फोरलेन किनारे शुक्रवार रात टहल रही 18 वर्षीय युवती और दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में युवती की मौत हो गई, जबकि दोनों युवक घायल हो गए। दोनों का सीएचसी गगहा में उपचार चल रहा है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार आगे जाकर पांच बकरियों को भी कुचलते हुए सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
कार का दुर्घटना गगहा के बघमऊआ निवासी रामजनक की बेटी नेहा शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपने दरवाजे के सामने फोरलेन किनारे टहल रही थी। इसी दौरान अपने ननिहाल आए बड़िहारी निवासी 15 वर्षीय सचिन और टेमहा निवासी 23 वर्षीय विका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.