आरा, जून 7 -- आरा। भोजपुर के उदवंतनगर थाने की पुलिस ने गोलीबारी के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह थाना क्षेत्र के गड़हा गांव निवासी रवींद्र सिंह का पुत्र शंकर दयाल कुमार है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से रविवार को जारी प्रेस बयान में गिरफ्तारी की जानकारी दी गयी है। पुलिस के अनुसार 23 मई की सुबह गड़हा गांव निवासी स्व. राम एकबाल सिंह के पुत्र केशो सिंह अपने पुराने घर के बगल में परती जमीन पर नया घर बनवा रहे थे। तभी शंकर दयाल कुमार अपने अन्य लोगों के साथ हथियार लेकर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। उस मामले में केशो सिंह की ओर से शंकर दयाल कुमार सहित 12 लोगों के खिलाफ दरवाजे पर चढ़कर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...