फतेहपुर, मार्च 21 -- फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खालीबेरा मजरे बेरागढ़ीवा निवासी इम्तियाज ने गांव के इस्तखार व अबरार पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया कि 20 मार्च की शाम आरोपियों ने उसके घर पर चढ़कर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से उसे पीटा। बीच-बचाव करने आए उसके भाई फैय्याज को भी पीटा। जाते समय हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...