भदोही, मार्च 3 -- भदोही, संवाददाता। न्यायालय सिविल जज जूडि. तृतीय के आदेश पर चौरी पुलिस ने महिलाओं समेत छह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। चौरी थाना क्षेत्र के बरैला गांव निवासी दिलीप कुमार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया कि गत वर्ष चार जून 2025 की रात नौ बजे लक्ष्मी प्रसाद, धर्मेन्द्र, देवराज शनि प्रजापति, सुमित्रा और शशिकला जमीनी विवाद में एक राय होकर घर पर चढ़ आए। आरोपितों ने स्वजनों के साथ मारपीट किया। इतना ही नहीं, कूलर समेत 30 हजार रुपये के सामानों को नष्ट कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जब आए तब किसी तरह परिवार की जान बची। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम करके प्रकरण की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...