हरदोई, जून 26 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के खजुरहरा ग्राम पंचायत के गोंदहइया मजरा निवासी आशा देवी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 19 जून की रात गांव का ही अंकित उसके दरवाजे पर आया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर अंकित की मां सुशीला ने भी कथित तौर पर धमकी दी। कहा कि दोबारा कुछ कहा तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मारपीट के आरोप में पांच नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...