मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर। कच्ची-पक्की थाना क्षेत्र में विशुनपुर गिद्धा निवासी मो. अली सगीर का घर के दरवाजे पर से मोबाइल झपटने का मामला सामने आया है। एक अज्ञात बाइक सवार ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाते, अपराधी कच्ची-पक्की की ओर तेजी से भाग निकला। पीड़ित ने अज्ञात बाइक सवार बदमाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- ऑटो पर बैठे यात्री का मोबाइल झपटा यह भी पढ़ें- बाइक सवार महिला से पर्स छीनकर बदमाश फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...