सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- पुपरी। जोगिया गाढ़ा गांव निवासी मो अली का पिकअप गाड़ी 04 अप्रैल की रात्रि दरबाजे से चोरी कर ली गई। इस सम्बंध में पुपरी थाने में एफआईआर कराई गई है। मो. अली ने पुलिस को बताया है कि वह रात्रि में अपने दरबाजे पर पिकअप गाड़ी को लगाकर घर में सो गए। रात्रि में गाड़ी स्टार्ट होने की आवाज आई तो वह तुरंत घर खोलकर बाहर आए तो देखा कि गाड़ी नही है। फिर बाइक लेकर पिकअप खोजने का काफी प्रयास किया। किन्तु गाड़ी के बारे में कोई पता नही चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...