बरेली, मार्च 25 -- फरीदपुर,संवाददाता। घर के दरवाजे पर खड़े युवक को दबंगों ने लोहे की रॉड से पीट दिया, उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने घायल को फरीदपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की तहरीर पर महिला समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर के अखिलेश की पड़ोस के कौशल से रंजिश चल रही थी। आरोप है कि सोमवार देर शाम अखिलेश घर के दरवाजे पर खड़े थे। तभी कौशल और उनके भाई गाली-गलौज करते हुए पहुंच गए। अखिलेश ने विरोध किया। जिसके बाद कौशल और उनके भाई ने अखिलेश को लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने कौशल और उनके भाई व मां के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.