दरवाजे पर खड़ी बोलेरो पिकअप चोरी, पुलिस कर रही जांच
गंगापार, जून 9 -- दिघिया, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया पुलिस चौकी के समीप प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर दिघिया गांव निवासी राकेश कुमार केशरी का मकान है। वे अपनी बोलेरो पिकअप और मैजिक हमेशा की तरह घर के बाहर राजमार्ग पर ही खड़ी करके सोमवार रात सपरिवार घर के अंदर सो रहे थे। सुबह जब उनकी माताजी मीरा देवी झाड़ू लगाने के लिए घर से बाहर निकलीं, तो केवल मैजिक खड़ी थी और पिकअप गायब थी।पीड़ित ने दिघिया चौकी पर घटना की सूचना दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे से चोरों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.