भदोही, मई 10 -- गोपीगंज। बाइक चोरों के हौंसले बुलंद हैं। उसका कारण एक भी मामले का खुलासा ना होना है। नगर के वार्ड नंबर 12 पूरेगुलाब से चोरों ने दरवाजे पर खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर चोरी कर लिया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने अज्ञात चोर पर केस दर्ज किया है। उक्त वार्ड निवासी फिरोज खां ने कहा कि उनके भाई अफरोज खां ने अपनी बाइक को गैरेज से घर आने के बाद दरवाजे पर रोज की तरह खड़ी करके लॉक कर दिया था। गुरुवार की देर रात आए एक युवक ने वाहन का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर लिया। यह भी पढ़ें- अनुमंडल अस्पताल परिसर से डाटा एंट्री ऑपरेटर की बाइक चोरी घटना की जानकारी सुबह होने पर जब सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो उसमें पूरी घटना कैद थी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश एवं पहचान कैमरे के जरिए करना शुरू कर दिया है।...