मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाना क्षेत्र के कुंआही निवासी रजनीश कुमार ने बिना दरवाजे पर आए ही भ्रामक आंकड़े जनगणना रिकॉर्ड में दर्ज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बीडीओ से शिकायत की है। बताया कि प्रगणक उनके आवास पर नहीं आए और नहीं न ही फोन पर संपर्क साधा और भ्रामक आंकड़े जनगणना रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया, जबकि वे टैक्स देते हैं। भ्रामक तथ्य डालने से उनके व्यवसाय पर असर पर सकता है। उन्होंने फिर से आंकड़ा संग्रह कर जनगणना रिपोर्ट में दर्ज करने की मांग की है। बीडीओ ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। सत्य पाए जाने पर प्रगणक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...