संवाददाता, मार्च 10 -- UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से दुख भरी एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर किसी का भी मन रुंआसा हो जाए। यहां एक घर में लड़की की शादी थी। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। तय समय पर दूल्हा बारात लेकर दरवाजे पर पहुंच गया। शादी की रस्में पूरी होतीं इसके पहले ही घर के अंदर से दुल्हन की भाभी की चीखें सुनाई पड़ने लगीं। पता चला कि वो गर्भवती हैं और लेबर पेन शुरू हो गया। शादी की रस्मों के बीच आनन-फानन में दुल्हन की गर्भवती भाभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां बाद में उनकी और उनके होने वाले बच्चे की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। जच्चा-बच्चा की दुखद मौत की ये खबर जब शादी वाले घर में पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। डॉक्टरों की लापरवाही से परिवार की बहू और होने वाले बच्चे की जान गई थी सो घरवाले दुखी होने के साथ-स...