बरेली, दिसम्बर 15 -- शाही, संवाददाता। सोमवार सुबह शाही क्षेत्र के गांव नारा फरीदापुर में हरदेई पत्नी नन्हे लाल अपने घर की दीवार में गांव के सरकारी रास्ते की तरफ दरवाजा लगा रही थी। दूसरे पक्ष के शिवदयाल दर्जनों लोगों के साथ पहुंचा और इसका विरोध करने लगा। विरोध पर दोनों पक्षों के बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर लेकर विवाद पर आमादा थे। सूचना पर शाही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिलाओं को रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस से उलझ गईं। पुलिस से नोकझोंक करने लगीं। तनाव को देखते हुए पुलिस ने एक पक्ष की हरदेई, नीलम व दूसरे पक्ष की प्रेमवती, राजश्री, सोनी, मंजू, पिंकी, कल्लू, प्रदीप सहित नौ लोगों पर शांति भंग करने की कार्रवाई की है। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया दरवाजा लगाने को लेकर दो पक्ष लड़ाई पर आमादा थे। शांति व्यवस्था के लिए दोनों पक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.