बरेली, अप्रैल 17 -- बरेली। पुराना मोहनपुर, नकटिया निवासी सुभाषचंद्र ने पुलिस को बताया कि सात अप्रैल की रात करीब एक बजे पड़ोसी राजकुमार का साला सूरज कोली चार-पांच साथियों के साथ उनके घर के बाहर पहुंचा। आरोपियों ने उनका दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने छत से आवाज लगाई तो आरोपियों ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद उन्होंने 112 पर कॉल करके पुलिस बुलाई। अब इस मामले में उन्होंने सूरज कोली व उसके चार-पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.