शामली, मार्च 7 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र में एक युवक पर घर में घुसकर चाकुओं से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। थानाभवन क्षेत्र के ग्राम भैंसानी इस्लामपुर निवासी सुक्कन पुत्र नजर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 मार्च 2026 को उसका पुत्र रहीम गांव के ही मुजीब के साथ खेत में सिंचाई के लिए गया था। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसे वहां मौजूद लोगों ने शांत करा दिया।आरोप है कि उसी रंजिश को लेकर रात करीब 11 बजे मुजीब अपने पिता साजिद और दो अज्ञात युवकों के साथ शिकायतकर्ता के घर पहुंच गया। दरवाजा खुलते ही हमलावरों ने रहीम पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.