रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 11 -- रेस्टोरेशन ऑफ डेंजर्ड फॉरेस्ट योजना के अंतर्गत दरमोला ग्राम सभा में सोमवार से ग्रामीणों के लिए "वन उपज से आजीविका संवर्धन" विषय पर तीन दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को जंगलों से प्राप्त होने वाली प्राकृतिक उपज को टिकाऊ तरीके से उपयोग करना और उसे स्थानीय रोजगार से जोड़ना है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को पिरूल, छेंती, बांस और विभिन्न प्रकार की घासों का उपयोग कर आकर्षक एवं उपयोगी हस्तशिल्प तैयार करना सिखाया जा रहा है। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा ग्रामीणों को राखी, सजावटी आइटम, कलाकृतियाँ, टोकरी, पेन होल्डर, फ्लावर पॉट जैसे कई हस्तनिर्मित उत्पादों को बनाने की तकनीक का विस्तृत व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों में इस कार्यशाला के प्रति खासा उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.