दरभंगा हवाई अड्डे की सड़क 12.34 करोड़ से बनेगी
दरभंगा, मई 24 -- संतोष कुमार झा,दरभंगा। दरभंगा हवाई अड्डे की सड़क का 12.34 करोड़ की लागत से निर्माण किया जाएगा। इसके लिए निविदा जारी कर दी गयी है। यह जानकारी शनिवार को स्थानीय सांसद सह दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव तक पहुंच को और सुदृढ़ बनाने के लिए एनएच-27 से एप्रोच रोड के निर्माण के लिए लगभग 12.34 करोड़ से अधिक की महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के लिए जारी की गयी निविदा इस हवाई अड्डे के लिए विकास का पैमाना है। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना मिथिला क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी, निवेश, व्यापार एवं रोजगार के नए अवसरों में तेजी लाएगी। उन्होंने इस पहल के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, नागर विमानन मंत्री व राममोहन नायडू के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.