नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- बिहार MLC चुनाव में दरभंगा स्नातक सीट से किस्मत आजमा रहे छात्र दिलीप कुमार ने रिजल्ट आने से पहले ही हार मान ली है। छात्रों के लिए सड़कों पर उतर कर संघर्ष करने वाले दिलीप कुमार ने साथ ही साथ यह भी कहा है कि अगर उनके पास पैसे होते तो वो जीत जाते। दिलीप कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम तो जीत की उम्मीद से खड़े हुए थे। इसमें सभी वोटर शिक्षित हैं और हम 11 सालों से शिक्षकों के लिए लड़ाई लड़ते रहें हैं तो हमें उम्मीद थी कि ये लोग हमारे काम को समझेंगे और हम प्रथम वरीयता के वोट से ही जीत जाएंगे लेकिन नहीं मिल पाया। दिलीप कुमार ने इसके बाद कहा कि शायद मुझ में ही कोई कमी रही होगी तो लोगों ने मुझे पसंद नहीं किया। लेकिन इस बात की खुशी है कि जो भी वोट मिल रहा है वो मेरे चेहरे, मेरे काम औऱ नाम के आधार पर मिल रहा है। एक रु...