नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- Top News Today: बिहार में दरभंगा स्नातक सीट का नतीजा सामने आ गया है। RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार सिंह को 450 वोट के छोटे अंतर से हरा दिया। वहीं, कर्नाटक में किसानों की मदद के नाम पर दूध महंगा होने वाला है। सरकार ने 1 नवंबर से दूध की कीमत 8 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है। दूसरी ओर महाभारत फेम पुनीत इस्सर ने नसीरुद्दीन शाह के हालिया बयानों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि नसीरुद्दीन चुनिंदा मुद्दों पर बोलते हैं। पढ़ें शाम की बड़ी खबरें...दरभंगा से RJD के अनिल झा जीते, BJP के सर्वेश सिंह को हराया बिहार विधान परिषद की दरभंगा स्नातक सीट पर RJD के अनिल झा ने BJP के मौजूदा MLC सर्वेश कुमार सिंह को 450 वोट के छोटे अंतर से हरा दिया। मतगणना के ज्यादातर समय सर्वेश आगे रहे, लेकिन आखिरी राउंड में जब तीसर...