दरभंगा से सोमनाथ रवाना होंगे 40 श्रद्धालु
दरभंगा, जुलाई 19 -- दरभंगा। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-सोमनाथ यात्रा 2026' के अंतर्गत दरभंगा से चयनित 40 श्रद्धालुओं को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना किया जा रहा है। इस अवसर पर शनिवार को सर्किट हाउस में उनके लिए सम्मान एवं अभिवादन समारोह हुआ। कार्यक्रम के दौरान सभी चयनित यात्रियों को पास उपलब्ध कराए गए तथा अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया। मौके पर केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, दरभंगा ग्रामीण विधायक सह जदयू जिला अध्यक्ष ईश्वर मंडल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना, रालोमो जिला अध्यक्ष यदुवीर कुशवाहा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.