दरभंगा, अप्रैल 2 -- दरभंगा,। नागर विमानन मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक बुधवार को दिल्ली स्थित मंत्रालय के सभा कक्ष में हुई। समिति के अध्यक्ष केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के सदस्य सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर भी शामिल हुए। उन्होंने दरभंगा हवाई अड्डे को पूर्वी भारत के प्रमुख विमान अनुरक्षण केंद्र के रूप में विकसित किये जाने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे एयरलाइंस की लागत में कमी, त्वरित सेवा व क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने दरभंगा हवाई अड्डे पर विमान व विमान घटक निर्माण इकाइयों की स्थापना के लिए मिथिला क्षेत्र में एमएसएमई व निजी निवेश को प्रोत्साहित किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि एविएशन कंपोनेंट्स के निर्माण के लिए औद्योगिक क्लस्टर विकसित किया जाए। सांसद डॉ. ठाकुर न...