नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- Bihar News: आज यानी रविवार से बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से देश के 'आईटी हब' बेंगलुरु के लिए सीधी हवाई सेवा की शुरुआत हो गई है। अब यात्रियों को बेंगलुरु जाने के लिए पटना या कोलकाता के चक्कर नहीं काटने होंगे, बल्कि वे सीधे दरभंगा से उड़ान भर सकेंगे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक संजय सरावगी ने क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे मिथिलांचल और बिहार के लिए गर्व की बात है। सरावगी ने जोर देते हुए कहा, "दरभंगा को सीधे बेंगलुरु से जोड़ना बिहार की तरक्की की तरफ एक बड़ा कदम है। इससे हमारे क्षेत्र के युवाओं और व्यापारियों को जो सुविधा मिलेगी, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।"संजय ने पीएम मोदी का जताया आभार संजय सरावगी ने इस नई शुरुआत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मो...