पटना, अप्रैल 5 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि दरभंगा से सीधे बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा शुरू होना पूरे मिथिलांचल और बिहार के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मिथिलांचल के लिए यह बड़ी सौगात है। उन्होंने रविवार को जारी बयान में कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे निरंतर विकास का परिणाम है। दरभंगा जैसे महत्वपूर्ण शहर को देश के प्रमुख आईटी हब बेंगलुरु से जोड़ना बिहार की प्रगति की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि पूर्व में सीधी सेवा थी, लेकिन पिछले छह महीने से स्पाइस जेट ने यह सेवा बंद कर दी थी, जिससे लोगों को तकलीफ हो रही थी।जगजीवन राम का जीवन वंचितों के लिए समर्पितबिहार भाजपा अध्यक्ष स...