दरभंगा, अप्रैल 29 -- संजय लाला,दरभंगा। रूद्र- सावित्री मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को दरभंगा शहरी ने दरभंगा ग्रामीण की टीम को 158 रनों से रौंद दिया। वहीं दूसरे मैच में बहादुरपुर ने केवटी को 42 रनों से हरा दिया । नेहरू स्टेडियम मै न पहले मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भास्वान एवं अल्तमिस की 118 रनों की ओपनिंग साझेदारी की बदौलत दरभंगा शहरी ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 248 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अल्तमिस ने 11छक्के, 9 चौके के सहारे 115 रनों की शतकीय पारी खेली। भास्वान ने एक छक्का और12 चौके के सहारे 63 रनों तथा मयंक ने 42 रनों का योगदान दिया। यह भी पढ़ें- दरभंगा शहरी एकादश ने ग्रामीण एकादश को रौंदा ग्रामीण की ओर से सिद्धांत एवं अभय ने एक विकेट प्राप्त किया।जबाब में ग्रामीण की टीम16 ओवरों में कुल 90...