दरभंगा, मार्च 19 -- दरभंगा । प्रधानमंत्री ई बस सेवा योजना का लाभ दरभंगा को भी जल्द मिलेगा। देश के 27 राज्यों के 123 शहरों का चयन इस योजना के लिए किया गया है, जिसमें दरभंगा भी शामिल है। इसके तहत दरभंगा जिले को केंद्र सरकार से 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर की ओर से लोकसभा में किए गए अतारंकित प्रश्न के आलोक में केंद्र सरकार के उद्योग राज्यमंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने यह जवाब दिया है। सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय उद्योग राज्यमंत्री ने कहा कि बिहार के दरभंगा, पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर तथा पूर्णिया सहित छह शहरों में केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत करने की स्वीकृति दी है।उन्होंने कहा कि लोकसभा में उन्होंने इस मुद्दे पर प्रश्न कर दरभंगा का पीएम ई बस योजना के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.